चौपारण: चौपारण में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक, रेस्क्यू के बाद बची जान
चौपारण के चोरदाहा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और NHAI टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।