पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दी
Purnea East, Purnia | Apr 26, 2026
पूर्णिया के जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उरांव के द्वारा बताया गया कि कुल 8866 गैस उपभोक्ताओं द्वारा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 8664 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है। जबकि अभी भी 22500 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसियों के गोदामों में रक्षित हैं।