दमोह: आकाशीय बिजली गिरने से महिला हुई गंभीर, लाया गया जिला अस्पताल, ग्राम एरोरा सलैया की घटना,
Damoh, Damoh | Apr 12, 2024 दमोह जिला अस्पताल में एक महिला को आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से गंभीर हालत मे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहा महिला को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है की,घायल महिला का नाम जीरा बाई पति सीताराम निवासी ग्राम एरोरा सलैया की रहने वाली बताई जा रही है। जो अपने गांव मे नीम के पेड़ के नीचे बैठी थी। तभी बिजली गिरी और महिला चपेट में आ गई।