दमोह: बस स्टैंड पर जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा मतदान हेतु फॉर्म 12 के लिए सभी वाहन चालकों और परिचालकों को जानकारी दी गई
Damoh, Damoh | Apr 11, 2024 दमोह शहर के बस स्टेंड पर लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गए निर्देशों के तहत मतदान हेतु फार्म 12 भरे जा रहे हैं। इस सम्बंध में परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी ने बताया बस स्टैंड पर चालक,परिचालकों के मतदान हेतु फॉर्म 12 के लिए समस्त स्टाफ की उपस्तिथि रही। जिसमे सभी वाहन चालकों और परिचालको जानकारी दी गई।