दमोह: महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म की धमकी के मामले में ASP संदीप मिश्रा ने दी जानकारी के जांच के बाद होगी कार्यवाही
Damoh, Damoh | Apr 11, 2024 दमोह आज दोपहर के वक्त एक महिला के साथ मारपीट के बाद सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दिए जाने की घटना सामने आई थी। जिसके संबंध में महिला विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। और आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। वहीं ASP संदीप मिश्रा ने कहा की मामले की जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।