सावर: अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अजगरा में शिविर और बांध का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Sawar, Ajmer | Jun 18, 2026 अतिरिक्त जिला कलेक्टर केकड़ी चन्द्रशेखर भंडारी ने गुरुवार को ग्राम पंचायत अजगरा में आयोजित शिविर में पहुंचकर निरीक्षण किया है।गुरुवार शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।शिविर में 22 विभाग द्वारा ग्रामीणों की समस्या समाधान वास्ते की गई कार्यवाही का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।