बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के गांव रिछोला किफायतुल्ला में AIMIM ने जनसंपर्क व सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। विधानसभा प्रभारी मेजर रेहान अंसारी ने ओवैसी के नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान किया और हिजाब प्रकरण पर नीतीश कुमार की आलोचना की।