कटनी नगर: किसान के साथ ठगी खाते से उड़े 141000 एसपी कार्यालय पहुंचे लगे किसान ने की शिकायत, बहोरीबंद के खैर पिपरिया का मामला
बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत खैर पिपरिया गांव निवासी एक किसान अखिलेश कुशवाहा के खाते से साइबर ठगों ने 1 लाख 41 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल ली पीड़ित किसान आज सोमवार दोपहर 1:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचा था और शिकायत की है। पीड़ित किसान ने केनरा बैंक स्टाफ पर आरोप लगाया है कि उसका दर्ज मोबाइल नंबर बदलकर किसी दूसरे व्यक्ति का नाम जोड़कर राशि निकाली गई।