हटा: हिनोता और मड़ियादो में बिना लोकार्पण के लौटीं हटा विधायक उमादेवी खटीक...ग्रामीण व जनप्रतिनिधि नही मिले
Hatta, Damoh | Jun 22, 2026 हटा विधानसभा क्षेत्र के हिनौता और मडियादो में नवनिर्मित माध्यमिक शाला भवनों का लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में हटा से भाजपा विधायक उमादेवी खटीक को आमंत्रित किया गया, विधायक तय कार्यक्रम अनुसार मौके पर पँहुची लेकिन दोनो की जगह लोकार्पण कार्यक्रम नही हो सका हिनोता में कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ,मोजूद नही थे