गोंडा: मेहनौन विधायक ने पृथ्वी पालगंज ग्रंट व सोमराही में दो सड़कों का किया शिलान्यास होगा क्षेत्र का विकास
Gonda, Gonda | Feb 4, 2024 मेहनौन विधायक ने रविवार को क्षेत्र वासियों को दो सड़कों की सौगात दी है ।विधायक विनय कुमार द्विवेदी मुन्ना भैय्या ने विधानसभा क्षेत्र के पृथ्वी पाल गंज ग्रंट व सोमराही में दो सड़कों के निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास किया।इन सड़कों के बन जाने से इलाके के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी, चेयरमैन प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा सहित तमाम लोग रहे।