शामली: शामली जिले में खुलेआम उड़ाई जा रही यातायात नियमों की धज्जियां, नाबालिक के हाथों में लोगों की जान
Shamli, Shamli | Jul 26, 2026 रविवार को शामली जिले की सड़कों के हालात बयां करने वाली कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। पहली तस्वीर कांधला क्षेत्र की बताई जा रही है जहां पर एक नाबालिग लड़की जुगाड़ वाहन चलाती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी तस्वीर में पांच बच्चों समेत परिवार के 7 लोग एक ही बाइक पर सफर करते नजर आ रहे हैं। अधिकारियों ने पुलिस अमले को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।