सोमवार 4 बजे अमरकंटक मॉडल ट्राइबल स्कूल को कक्षा 9 से 12वीं तक उन्नत करने की मांग को लेकर अभिभावक संघ का आंदोलन सोमवार को छठे दिन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार जाम कर दिया, जिससे विश्वविद्यालय में आवागमन प्रभावित रहा।