डुमरी: ईसरी बाजार: पारसनाथ इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर वितरण में अनियमितता, कालाबाजारी की आशंका
Dumri, Giridih | Apr 11, 2026 पारसनाथ इंडेन गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को LPG सिलेंडर देने से लगातार इनकार किया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे सिलेंडर लदे वाहन ईसरी बायपास पहुंचने पर भी अधिकांश लोगों को सिलेंडर नहीं दिए गए।केवल एक व्यक्ति को सिलेंडर दिया गया,जबकि बाकी को कोड या KYC का हवाला देकर टाल दिया गया।