बहरोड़: बहरोड़ में एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई, छेड़छाड़ करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Behror, Alwar | May 24, 2026 बहरोड़ क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे दो दिवसीय “एंटी रोमियो स्क्वॉड” अभियान के तहत रविवार दोपहर 1 बजे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ और अभद्रता करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से बस स्टैंड, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।