गांव स्थित ईदगाह पर ईद-उल-अज़हा का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया गया। भुसावर सहित आसपास के दर्जनों मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा की। मौलाना मोहम्मद जयकम ने नमाज़ पढ़वाई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।