ग्वालियर गिर्द: शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म, आरोपी मुकरा, मुकदमा दर्ज
चार साल दोस्त ने शादी का वादा कर युवती को लिवइन में रखा और उसका शोषण किया।जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। धोखे की शिकार हुई पीड़िता सोमवार को थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल थाटीपुर निवासी 29 वर्षीय युवती की दोस्ती 2019 में अमर वर्मा नाम के युवक से हुई थी।