तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रेरक वक्तव्य सह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन
शिक्षा, संस्कार और साहित्य के संगम ने विद्यार्थियों में भरा नया उत्साह
तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हरिगांव, आरा (भोजपुर) में दिनांक -25/07/2026 दिन शनिवार को "Motivational Speech cum Kavi Sammelan–2026" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी अग्रवाल प्राचार्य डॉ राहुल कुमार पांडेय तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ वातावरण पूर्णतः ज्ञान, संस्कृति और साहित्य की गरिमा से ओत-प्रोत हो उठा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर गुरु रहमान, सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. शिखा दीप्ति (नई दिल्ली), प्रसिद्ध कवि श्री विनोद पाल (नई दिल्ली), निदेशक प्रशासन सुश्री आकांक्षा सिंह, प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार पाण्डेय, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ई. ब्रिकांत कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया।
Arrah, Bhojpur | Jul 25, 2026