कोरबा: कोरबा में 16 वर्षीय छात्रा ने घर पर फांसी लगाई, 11वीं कक्षा की स्टूडेंट, कमरे से सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सांची कंवर के रूप में हुई है, जो सेंट जेवियर स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची।