कौंच: कोंच नगर और ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, पेड़-टीनशेड सड़कों पर गिरे, 12 घंटे से बिजली ठप
Konch, Jalaun | May 29, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है, यहां शुक्रवार सुबह 8 बजे ही पेड़-टीनशेड सड़कों पर गिरे दिखाई दिए, वही गल्ला मंडी में किसानों की मूंग की फसल के बोरे रखे हुए थे, जो बारिश में भींगकर फसल नष्ट हो गयी, वही 12 घन्टे से अधिक बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति ठप है, वही पेड़ व टीनशेड गिरने से यातायात भी ठप हुआ है।