बालाघाट: बालाघाट में एसआईटी ने चावल घोटाले में पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भाई की मिल से 4 ट्रक जब्त किए
जिले के बहुचर्चित फोर्टिफाइड चावल घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 28 जुलाई को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे की फर्म हर्ष राइस इंडस्ट्रीज से चार ट्रक जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान परिसर से 100 से अधिक खाली फोर्टिफाइड चावल की बोरियां भी बरामद की गईं। जांच एजेंसी को आशंका है कि इन्हीं ट्रकों का उपयोग एफस