बदनावर: मोहन सरकार के बजट से औद्योगिक पार्क को मिलेगी गति, तिलगारा में विकसित हो रहा पार्क।
Badnawar, Dhar | Jul 4, 2024 मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने बुधवार को अपना पहला पूर्ण बजट विधानसभा में पेश किया। इसमें किसानो की आय को दोगुनी करने एवं फूड प्रोसेसिंग यूनिट को बढ़ावा देने का जिक्र किया गया। फूड प्रोसेसिंग यूनिट को लेकर बजट में किए गए प्रावधान के बाद बदनावर में स्थापित होने वाले फूड प्रोसेसिंग यूनिट का कार्य प्रगति पर चल रहा है।