सरमेरा: सरमेरा के सदहा गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल
नालंदा जिला के सरमेरा थाना अंतर्गत सदहा गांव के समीप शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत, एक जख्मी हो गया। मृतक की पहचान लखीसराय जिला के रामचंद्रपुर गांव निवासी 19 वर्षीय रितिक कुमार बालगुदर गांव निवासी 18 वर्षीय धीरज कुमार है। जबकि घायल व्यक्ति बाल गुदर गांव निवासी रवीश कुमार के रूप में हुई है।