शिवपुरी शहर के देहात थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए केंद्रीय विद्यालय से लापता हुई एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को मात्र 48 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।