होशंगाबाद नगर: शांति नगर में बदमाशों ने 92 वर्षीय रिटायर्ड PWD अधिकारी के घर में घुसकर की लूट, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया जांच में
शांतिनगर में बुधवार दिनदहाड़े 92 वर्षीय PWD विभाग के रिटायर्ड अफसर एनके गोयल के घर में घुसकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। किराएदार बनकर आए तीन से चार बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बना लिया और सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। देहात थाने से महज एक किलोमीटर दूर हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर बुधवार रात 12 बजे मामला दर्ज किया है।