शाहजहांपुर: खिरनीबाग रामलीला मैदान में रात 12:05 बजे होगा रावण दहन, तैयारियां पूरी, मेला प्रबंधन ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। शहर के खिरनीबाग रामलीला मैदान में विजयादशमी के अवसर पर आज रात 12:05 बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मेला कमेटी और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात