मखदुमपुर: मखदुमपुर में एक बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर डीह मोहल्ला स्थित मदरसा के बगल में एक बंद मकान को अज्ञाय चोरों ने निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद मोज़म्मिल मखदुमपुर में मदरसा के बगल में किराए के मकान में डेरा लेकर रहते है। और मखदुमपुर में दिल्ली पब्लिक स्कूल दमोदरपुर नामक स्कूल चलाते हैं। उक्त जानकारी गृहस्वामी ने सोमवार की शाम 5:00 बजे दी।