महाराजगंज: भवरेश्वर मंदिर में नाबालिक किशोरी के विवाह की सूचना से मचा हड़कंप, मंदिर समिति ने दिया प्रार्थना पत्र
11 मई सोमवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास भवरेश्वर मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिक किशोरी एवं किशोर का परिजनों के द्वारा विवाह किया जा रहा था। मामले को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने इस विवाह का विरोध किया और सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाह को कानूनन अपराध बताते हुए रुकवा दिया गया है। फिलहाल आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।