हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले के गांव रामगढ़ में फैक्ट्री से नरमा चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले के गांव रामगढ़ में फैक्ट्री से नरमा चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पूर्व में दो जने गिरफ्तार कर जेल भिजवाये जा चुके हैं, अब यह तीसरी गिरफ्तारी है। एसपी ने बताया कि यह फैक्ट्री रामगढ़ गांव में गोगामेड़ी सड़क मार्ग पर है। फैक्ट्री मालिक की ओर से थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।