मऊरानीपुर: ITI में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, अनुदेशक रेनू वर्मा को 6 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मऊरानीपुर स्थित गवर्नमेंट ITI में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुदेशक रेनू वर्मा को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अनुदेशक पर छात्रों से परीक्षा वेरिफिकेशन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप है। शिकायत के बाद टीम ने ट्रैप लगाकर उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।