चित्रकोट विधानसभा के ग्राम पंचायत बड़े आरापुर एवं मण्डवा पेदापारा में क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाले ₹6.00 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टाफ डेम निर्माण कार्य का विधायक विनायक गोयल द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया। बता दें कि यह परियोजना क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को सशक्त करेगी, जल संरक्षण को बढ़ावा देगी, और किसानों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करे