पटना ग्रामीण: आरा से पटना जंक्शन पहुंची आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन अचानक रद्द, यात्रियों में आक्रोश
झारखंड का कुर्मी आंदोलन तेज हो गया है। पूरे प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आंदोलन का असर ट्रेनों पर सबसे ज्यादा दिखा है। कुर्मी आंदोलन के कारण ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। इसी क्रम में पटना जंक्शन से शनिवार की रात्रि करीब 9 बजे खुलने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस और आरा से चलकर पटना जंक्शन पहुंची साउथ बिहार को अचानक रद्द कर दिया गया। इससे यात्रि आक्रोशित हो गए।