सासनी: गंगा सप्तमी के अवसर पर विभिन्न मार्गों से निकाली गई प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया स्वागत
Sasni, Hathras | Apr 23, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के कस्बा सासनी में गंगा सप्तमी के अवसर पर कस्बा के विभिन्न बाजारों व मार्गों और मोहल्लों से होते हुए एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का जगह-जगह पर स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया गया। प्रभात फेरी के दौरान महिला पुरुष सहित सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।