Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
No video available

आज अपने निवास स्थान में मास्क और पीपीई किट बनाने की शुरुआत की।।#हारेगा_कोरोना_जीतेगा_भारत

9.2k views | Jagadhri, Yamuna Nagar | May 28, 2021

MORE NEWS

यमुनानगर, 19 जून-हरियाणा सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदेश व्यापी प्रचार अभियान के तहत जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार यमुनानगर में विभिन्न जन कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला रोजगार कार्यालय, यमुनानगर द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय के प्रांगण में किया गया।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने युवाओं को रोजगार से सम्बन्धित सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 10वी, 12वीं तथा स्नातक पास प्रार्थियों को भिन्न भिन्न कोर्सों के बारे में मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन में लगभग 5 कंपनियों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से मैर्सज बेस्ट प्राइवेट लिमिटेड,मैर्सज पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, मैर्सज रामा हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और फ्लिपकार्ट कंपनियां उपस्थित रही।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 80 प्रार्थियों ने साक्षात्कार दिया। कंपनियों द्वारा मौके पर ही लगभग 35 प्रार्थियों को चयनित किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन मे जिला रोजगार कार्यालय, यमुनानगर स्टाफ  द्वारा पूर्ण रूप से सहयोग किया गया।

यमुनानगर, 19 जून-हरियाणा सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदेश व्यापी प्रचार अभियान के तहत जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार यमुनानगर में विभिन्न जन कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला रोजगार कार्यालय, यमुनानगर द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय के प्रांगण में किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने युवाओं को रोजगार से सम्बन्धित सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 10वी, 12वीं तथा स्नातक पास प्रार्थियों को भिन्न भिन्न कोर्सों के बारे में मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन में लगभग 5 कंपनियों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से मैर्सज बेस्ट प्राइवेट लिमिटेड,मैर्सज पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, मैर्सज रामा हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और फ्लिपकार्ट कंपनियां उपस्थित रही। इस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 80 प्रार्थियों ने साक्षात्कार दिया। कंपनियों द्वारा मौके पर ही लगभग 35 प्रार्थियों को चयनित किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन मे जिला रोजगार कार्यालय, यमुनानगर स्टाफ द्वारा पूर्ण रूप से सहयोग किया गया।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 19, 2026

अनाज मंडी जगाधरी में योग प्रोटोकॉल की पायलट रिहर्सल संपन्न,
21 जून के मुख्य कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा होंगी मुख्य अतिथि
यमुनानगर, 19 जून-12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जिला आयुष विभाग द्वारा अनाज मंडी जगाधरी में योग प्रोटोकॉल की पायलट रिहर्सल करवाई गई जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि महानिदेशक आयुष विभाग के निर्देशानुसार व जिला उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में नई अनाज मंडी, जगाधरी में 21 जून के मुख्य कार्यक्रम हेतु सामान्य योग प्रोटोकॉल की पायलट रिहर्सल जिला प्रशासन, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से संपन्न करवाई गई।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून 2026 को अनाज मंडी, जगाधरी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उन्होंने जिला वासियों से 21 जून को अधिक से अधिक संख्या में मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
इस अवसर पर एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश,  सीएमओ डॉ. दिव्या मंगला, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार,योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार, पतंजलि योग समिति के सदस्य जय कुमार, सुंदर लाल, रेडक्रास समिति के सचिव संजीव धीमान, आयुष विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी, फार्मासिस्ट, आयुष योग सहायक एवं योग प्रशिक्षकों व स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

अनाज मंडी जगाधरी में योग प्रोटोकॉल की पायलट रिहर्सल संपन्न, 21 जून के मुख्य कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा होंगी मुख्य अतिथि यमुनानगर, 19 जून-12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जिला आयुष विभाग द्वारा अनाज मंडी जगाधरी में योग प्रोटोकॉल की पायलट रिहर्सल करवाई गई जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि महानिदेशक आयुष विभाग के निर्देशानुसार व जिला उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में नई अनाज मंडी, जगाधरी में 21 जून के मुख्य कार्यक्रम हेतु सामान्य योग प्रोटोकॉल की पायलट रिहर्सल जिला प्रशासन, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से संपन्न करवाई गई। उन्होंने आगे जानकारी दी कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून 2026 को अनाज मंडी, जगाधरी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उन्होंने जिला वासियों से 21 जून को अधिक से अधिक संख्या में मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश, सीएमओ डॉ. दिव्या मंगला, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार,योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार, पतंजलि योग समिति के सदस्य जय कुमार, सुंदर लाल, रेडक्रास समिति के सचिव संजीव धीमान, आयुष विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी, फार्मासिस्ट, आयुष योग सहायक एवं योग प्रशिक्षकों व स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 19, 2026

बसंत विहार में घर-घर पहुंचा स्वच्छता संदेश, नागरिकों को किया जागरूक

नगर निगम ने वार्ड 5 में चलाया डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान

यमुनानगर। नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर वार्ड नंबर-5 के बसंत विहार क्षेत्र में विशेष डोर-टू-डोर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मेयर सुमन बहमनी एवं निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और कचरा प्रबंधन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने निगम की विशेष टीम के साथ बसंत विहार क्षेत्र के घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया। टीम ने स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के महत्व को समझाते हुए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। नागरिकों को प्रेरित करते हुए विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने कहा कि स्रोत स्तर (सोर्स सेग्रिगेशन) पर ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह से बंद करने तथा नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण गाड़ियों की सेवा का नियमित रूप से उपयोग करने का आग्रह किया।  मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण और जन-जागरूकता को विशेष महत्व दिया जाता है। यह अभियान भी इसी कड़ी का हिस्सा है ताकि शहर में शत-प्रतिशत जनभागीदारी बढ़ाई जा सके और शहर को पूरी तरह स्वच्छ व कचरा-मुक्त बनाया जा सके।  स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। 

फोटो - बसंत विहार में लोगों को स्वच्छता के  प्रति जागरूक करती निगम की टीम।

बसंत विहार में घर-घर पहुंचा स्वच्छता संदेश, नागरिकों को किया जागरूक नगर निगम ने वार्ड 5 में चलाया डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान यमुनानगर। नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर वार्ड नंबर-5 के बसंत विहार क्षेत्र में विशेष डोर-टू-डोर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मेयर सुमन बहमनी एवं निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और कचरा प्रबंधन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने निगम की विशेष टीम के साथ बसंत विहार क्षेत्र के घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया। टीम ने स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के महत्व को समझाते हुए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। नागरिकों को प्रेरित करते हुए विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने कहा कि स्रोत स्तर (सोर्स सेग्रिगेशन) पर ही गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह से बंद करने तथा नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण गाड़ियों की सेवा का नियमित रूप से उपयोग करने का आग्रह किया। मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण और जन-जागरूकता को विशेष महत्व दिया जाता है। यह अभियान भी इसी कड़ी का हिस्सा है ताकि शहर में शत-प्रतिशत जनभागीदारी बढ़ाई जा सके और शहर को पूरी तरह स्वच्छ व कचरा-मुक्त बनाया जा सके। स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। फोटो - बसंत विहार में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करती निगम की टीम।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 19, 2026