लाडपुरा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 70 लाख की अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Ladpura, Kota | May 22, 2026 कोटा में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ी है। हरियाणा से कंटेनर के जरिए शराब की तस्करी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने एक्सप्रेसवे से नीचे उतरते ही कंटेनर को रोककर तलाशी ली। जांच में 796 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। शराब पांच अलग-अलग ब्रांड की थी, जिनमें फुल, हाफ और क्वार्टर बोतलें शामिल