पनागर: सोनपुर के टंकी मोहल्ला में घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर शराब जब्त
खमरिया थाना पुलिस को शुक्रवार की शाम 5 बजे के करीब सूचना मिली की एक युवक सोनपुर स्तिथ टंकी मौहल्ला में घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचने कुप्पीया लेकर खड़ा है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए आरोपी मनीष कोल को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 9 ली कच्ची शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।