पनागर: नर्मदा ढाबे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीनों को टक्कर मारी, घायल
बरेला थानांतर्गत नर्मदा ढाबे के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने गुरुवार की शाम 6 बजे बाइक सवार अफसर अंसारी,प्रिंस चौधरी और दिवाकर यादव को टक्कर मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया।वही तीनो को इलाज के भर्ती किया गया।जहा मामला दर्ज कर वाहन चालक की पुलिस तलाश कर रही है।घायलो ने बताया की वह अपने दोस्त की शादी में उदयपुर जा रहे थे।जहा नर्मदा ढाबे के पास घटना हुई।