पनागर: इमलिया मोड़ पर पान की दुकान के पास सट्टा पट्टी लिखते हुए आरोपी गिरफ्तार, ₹280 और सट्टा पट्टी जब्त
अधारताल थाना पुलिस को शुक्रवार दोपहर 3 बजे सूचना मिली की इमलिया मोड़ पान की दुकान के पास एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखने का काम कर रहा है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए ताराचंद रजक को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से लगवाड़ी की रकम 280 रु और सट्टा पट्टी जब्त कर मामला दर्ज किया गया।