पनागर: मोहनिया परशुराम बस्ती के लोग मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिम्मेदार मौन हैं
मोहनिया परशुराम बस्ती में मूलभूत समस्याओं को लेकर बस्ती के लोग लंबे समय से जूझ रहे है।जहा पब्लिक एप की शुक्रवार सुबह 9 बजे जीरो ग्राउंड रिपोर्ट पर पहुचीं तो पाया डेढ़ सौ लोगो की बस्ती में महज एक हैंड पंप था।वही लोगो ने बताया भीषण गर्मी में पानी गंदा आ रहा है।जिससे लोग बीमार पड़ रहे है।वही चलने के लिए सड़के तक नही और खंबे तो है लेकिन उनमें लाइट नही।