सवायजपुर: पाली पुलिस की सह पर दलित महिला की जमीन पर कब्जा, शिकायत के बावजूद मुकदमा नहीं हुआ दर्ज
पाली थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक दलित महिला ने दबंगों पर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोपियों का साथ देने और कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है। जयदेवी पत्नी रामकिशन ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की गरीब महिला है।