पूर्णिया पूर्व: वार्ड संख्या 24 एवं 25 में नगर निधि योजना मद से महापौर उपमहापौर ने सड़क व नाला निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
नगर निधि योजना मद से वार्ड 24 में लाईन बस्ती से आदिवासी टोला मध्य विद्यालय होते हुए नेवालाल चौक तक पीसीसी सड़क एवं वार्ड 25 में विवेकानंद काॅलोनी राजेश सिंह पटेल के घर से वार्ड पार्षद ऋषभ कुमार के घर होते हुए सोफी राय के घर तक कुल 94,16,532/- रुपए की लागत से पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर विभा कुमारी, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने की