पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा में आयोजित संतमत सत्संग के समापन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के रानीपतरा मॉडल विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को संतमत सत्संग का 65वां जिला वार्षिक अधिवेशन के समापन के दौरान श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ा। वहीं सत्संग में मंच संचालन डॉक्टर विश्वनाथ मेहता ने किय। कार्यक्रम में महर्षि मेही सिद्ध पीठ कुप्पाघाट भागलपुर से आये संत महात्मा ने अपने प्रवचन से लोगों को लाभान्वित किया।