पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा बाजार ओवर ब्रिज के समीप संध्या में लगी सड़क जाम, स्थानीय लोगों के प्रयास से जाम हटा
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा बाजार में मंगलवार की देर संध्या करीब 45 मिनट तक सड़क जाम लगा रहा।जिसके बाद मौके पर पहुँचे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर सड़क जाम को हटाया।जिसके बाद पुनः आवागमन सुचारू रूप से चालू हुआ।बताते चले कि रानीपतरा में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग के कारण श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी।जिसको लेकर सड़क जाम की समस्या उतपन्न हो गयी थी।