पूर्णिया पूर्व: कुटिया गांव में मिट्टी लोड ट्रैक्टर के कुचलने से 6 वर्षीय बालक की हुई मौत, मौके से ट्रैक्टर चालक हुआ फरार
बायसी थाना क्षेत्र के कुटिया गांव में मोहम्मद अंसार के 6 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हुसैन अन्य बच्चों के साथ गांव में ही पोखर के पास खेल रहा था। उसी जगह मिट्टी काटने का काम चल रहा था। इस दौरान मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने बालक को कुचल डाला, जिससे मोहम्मद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बालक को इलाज के लिए GMCH में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।