शाजापुर: जिले में पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य, एसपी ने जारी किए निर्देश
जिले में पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया है। शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। गुरुवार से निर्देशों पर अमल भी शुरू कर दिया गया है। कोतवाली थाना टीआई संतोष वाघेला ने गुरुवार सुबह 11:00 बजे बताया कि एसपी यशपाल सिंह राजपूत द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने के निर्देश दिए हैं।