शाजापुर: कृषि उपज मंडी शाजापुर में ई-मंडी का शुभारंभ, सभी कार्य होंगे ऑनलाइन
शाजापुर की कृषि उपज मंडी में भी ई-मंडी की शुरूआत हो गई। यहां अब मेन्युअल को छोडक़र समस्त कार्य ऑनलाइन होगा। इससे किसानों को यह फायदा होगा कि एक क्लीक में उनकी समस्त जानकारी सामने होगी और उसका सारा रिकार्ड भी ऑनलाईन मौजूद रहेगा।इसके पहले यह सुविधा केवल आगर और देवास की मंडी में ही थी, लेकिन अब यह सुविधा स्थानीय कृषि उपज मंडी में भी लागू कर दी गई है।