शाजापुर: नैनावद के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
शाजापुरअज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात 9:के करीब नैनावद के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार सोनू निवासी ग्राम सिहोदा को टक्कर मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसको परिजन उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा चेकअप के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया।