शाजापुर: कोतवाली पुलिस ने शाजापुर में चाइना डोर बेचने वालों पर की कार्रवाई, दुकान से की जब्ती
जिले में चाइना डोर के विक्रय व उपयोग पर प्रतिबंध लगा है। बावजूद इसका विक्रय शाजापुर शहर में जमकर हो रहा है। चाइना डोर का विक्रय रोकने के लिए अब पुलिस सक्रिय हो गई है। बुधवार को कोतवाली थाना पुलिस ने शाजापुर में चाइना डोर बेंचने वालों पर कार्रवाई की। कोतवाली थाना टीआई संतोष बाघेला ने बुधवार रात सात बजे बताया कि चाइना डोर का विक्रय किए जाने की सूचना मिली थी।