टांडा: थाना खजुरिया क्षेत्र से एक आरोपी को अवैध अफीम के साथ किया गया गिरफ्तार
Tanda, Rampur | Apr 14, 2026 नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खजुरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार दोपहर तीन बजे संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अहरो तिराहा के पास से एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 150 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पकड़ा गया आरोपी बरेली जनपद के बहेड़ी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।