मोहनलालगंज: हिस्ट्रीशीटर सत्यम उर्फ अनुपम तिवारी को छह माह के लिए जिला बदर किया गया
लखनऊ पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सत्यम उर्फ अनुपम तिवारी को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त न्यायालय के आदेश पर की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नकबजनी, अवैध वसूली, महिलाओं से अभद्रता, दुष्कर्म, अपहरण और मारपीट समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।