शिवपुरी: सलैया में तेज रफ्तार ट्रक ने गाय को टक्कर मारी, मौके पर मौत, चालक फरार
शिवपुरी जिला के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, झांसी से शिवपुरी की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही गाय को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने गो सेवक जितेंद्र सोलंकी को जानकारी दी। मौके पर पहुंची उनकी टीम।